इतिहास

पंचायत के कुल 05 गाँव  आते है। पंचायत की आबादि लगभग 6740 है।  पंचायत के अंदर कहीं-कहीं जंगल भी हैं। पंचायत में सिंचाई की साधन कुआ एवं बरसाती तलाब है। पंचायत में धान, गेंहू, मंडुवा, मकई, गोंदली की ,खेती साल में एक ही बार होती है। सचिाई साधन उपल्बध नही रहने के कारण हरी सब्जी की खेती न के बराबर हो पाती है। पंचायत के अंदर 8 जाति के लोग रहतें हैं। आदिवासी की संख्या बहुत कम और काफि पिछडा हुआ है। आदिवासी का मुख्य पर्व करमा है। करमा के अलावा जितिया, दषहरा, होली, रामनवमी, इद, रमजान आदि त्योहार मनाये जाते हैं। पंचायत चुनाव के बाद विकास की एक नई उम्मिद की जा रही है।